जितिन प्रसाद पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ. नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को लखनऊ पहुंचे. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.

लखनऊ में जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट से सीधा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का रुख किया. विधानसभा मार्ग पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जितिनप्रसाद ने मंदिर में दर्शन किया. इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से भेंट की. इस अवसर पर स्वतंत्रदेव सिंह ने जितिन प्रसाद का स्वागत किया. जितिन प्रसाद के समर्थन में भाजपा के दफ्तर में बड़ी संख्या में आए ब्राह्मण चेतना परिषद के सदस्य भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं.कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिनप्रसाद शनिवार को पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. यहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया. उन्हें ऊर्जावान और ईमानदार बताया. वहीं जितिन प्रसाद ने दोहराया कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी बची है. यहां कार्यकर्ता की भावना के आधार पर नीति निर्धारण होता है. एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है. योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. फिर बिना किसी दल का नाम लिए बोले कि क्षेत्रीय पार्टियां देश या समाज का भला नहीं कर सकते. इनमें नेता पार्टी बनाते हैं. यह दल व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!