वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से इंकार करने वाले खिलाड़ियों से नाराज हैं फिंच

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरों से हटने पर नाराजगी जतायी है। फिंच ने साथ ही कहा कि ऐसे क्रिकेटर अब किस प्रकार अपने आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने को सही ठहरायेंगे। इससे पहले डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे पर जाने वाली टीम से विभिन्न कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने कहा था कि लंबे समय तक जैव सुरक्षा घेरे में रहने से वह थक गये हैं ओर उन्हें तरोताजा होने के लिए ब्रेक की जरुरत है जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मान लिया था। 
वहीं वॉर्नर और कमिंस ने लंबे समय की अपनी योजना के तहत इस दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया था। फिंच ने हालांकि कहा कि वह अपने साथियों के फैसले को समझ सकते हैं। फिंच ने ‘दूसरे खिलाड़ियों को लेकर हैरानी जताई। 
फिंच ने कहा कि मैंने उन सभी से बात की है। मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ, लेकिन इसे समझा जा सकता है। मै चाहता था कि वे टीम के साथ बने रहें। वहीं फिंच से जब दौरे के लिए चयन के अनुपलब्ध रहने का आग्रह करने वाले खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनके लिए आईपीएल के दूसरे भाग में खेलने को सही ठहराना कठिन होगा, क्योंकि आने वाले समय में टी20 विश्वकप और घरेलू सत्र के कारण व्यस्ता बढ़ जाएगी। 
वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष ट्रेवर होन्स ने कहा था कि अगर आईपीएल के समय वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन होता है, तो उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से खेलने को वरीयता देंगे।  
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!