PM मोदी के करीबी एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी

लखनऊ. आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब रहे पूर्व नौकरशाह एके शर्मा (AK Sharma)  को उत्तर प्रदेश में संगठन में एक पद देकर अटकलों पर विराम लगा दिया. एके शर्मा को  प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अर्चना मिश्रा और अमित बाल्मीकि को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है. मालूम हो कि गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को 14 जनवरी 2021 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने  बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी. क्योंकि अरविंद कुमार शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार रहे हैं और वह एकाएक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े.

फिर वे विधान परिषद के सदस्य बनाए गए. ऐसे में उनकी दूसरी बड़ी भूमिकाओं तक के कयास लगने लगे. घटनाक्रम के बाद संगठन से लेकर सरकार तक कुछ बड़े चेहरों की धड़कनें बढ़ गई थीं, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंदरखाने की राजनीतिक उथलपुथल के दौर में नेताओं के बीच थोड़ी राहत महसूस होगी.
पूर्वांचल की संभाली थी कमान
गौरतलब है कि कोरोना काल में जब संक्रमण बढ़ रहा था तब लोगों के बीच ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा था. तब एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था. बाद में उन्होंने पूरे पूर्वांचल की कमान संभाली थी. बनारस की बैठक के दौरान जब पीएम मोदी वर्चुअल बैठक ले रहे थे तो उन्होंने एमएलसी और पूर्व ब्यूरोक्रेट की जमकर तारीफ भी की थी. उसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. हालांकि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे मे संगठन में उनकी उपयोगिता बीजेपी के लिए आगे की राह आसान कर सकती है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!