गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में स्नान पर रोक, शनिवार से ही सीमाएं होंगी सील

हाल ही में कोरोना काल में महाकुंभ के आयोजन पर आलोचना झेलने के बाद उत्तराखंड सरकार इस बार किसी तरह का खतरा मोल लेने के मूड में नहीं है। संक्रमण से राहत के बावजूद सरकार ने गंगा दशहरा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का फैसला किया है। जिला प्रशासन ने 20 जून को गंगा दशहरा और 21 जून को निर्जला एकादशी पर होने वाले गंगा स्नान पर रोक लगा दी है। इसके लिए शनिवार से ही हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। 21 जून तक सीमाओं से यात्रियों की एंट्री नहीं होगी।

हरिद्वार पुलिस ने इन तीन दिनों तक यात्रियों से हरिद्वार ना आने की अपील की है। हरिद्वार में होने वाले 20 जून के गंगा दशहरा और 21 जून को होने वाले निर्जला एकादशी स्नान को प्रशासन की ओर से सांकेतिक कराने का भी निर्णय लिया गया है। यात्री हरिद्वार न आ सके इसके लिए शनिवार से ही सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। किसी भी यात्री को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सीमा पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया है। उत्तराखंड की सीमा से एंट्री करने वाले हर शख्स से जानकारी लेने के बाद उचित वजह होने पर ही हरिद्वार में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को भी 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी जरुरी है। इसके बाद ही लोगों को हरिद्वार से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। वैसे इन दो दिनों में हर की पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों को पूजा अर्चना की छूट दी जाएगी। साथ ही अस्थि विसर्जन के लिए आने वाले यात्रियों को कोई रोकटोक नहीं होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!