शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए शनिवार को करें इन 4 चीजों का दान

भगवान शनि देव की कृपा दृष्टि की मनोकामना हर कोई करता है। हर मनुष्य चाहता है कि कभी भी शनि देव उससे नाराज न हों, और अगर नाराज हैं भी तो वह अपनी नाराजगी दूर कर उस पर अपनी कृपा दृष्टि डालें। अगर आप भी भगवान शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं या उनकी कृपा दृष्टि चाहते हैं, तो ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ खास चीजों का दान करें। जी हां हिन्दू धर्म में दान का विशेष महत्व माना गया है वहीं अगर बात शनिदेव को प्रसन्न करने की हो तो विशेष प्रकार का दान किया जाना उचित होगा।

दरअसल शनिवार का दिन भगवान शनि का बेहद ही प्रिय दिन है। इस दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शनि अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं इसलिए इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ खास वस्तुओं का अगर आप दान करते हैं तो इससे आपके जीवन से सारी परेशानियों का अंत होगा साथ ही शनिदेव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं इन खास वस्तुओं के बारे में..

नीले रंग के फूलों का करें दान

अगर आपके ऊपर शनिदेव के अशुभ प्रभाव पड़ रहे हैं तो इसे रोकने के लिए नीले रंग के फूल यानी अपराजिता और काले रंग के फूल का दान करना बेहद शुभ होता है। शनिवार को भगवान शनिदेव जी को नीले रंग के फूल चढ़ाने से सारी परेशानियों का अंत होता है।

जूते-चप्पल का दान

अगर शनिवार के दिन आप किसी भी मंदिर गए हैं और आपके जूते या चप्पल चोरी हो जाते हैं या गुम जाते हैं तो इसके लिए यह भी कहा जाता है कि आपके ऊपर से शनिदेव की बुरी दृष्टि का अंत होता है। इसके अलावा अगर आप शनिवार के दिन जूते-चप्पलों का दान करते हैं तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है।

काले तिल का करें दान

काले तिल भगवान शनिदेव को बेहद पसन्द होते हैं। शनिवार के दिन अगर आप काले तिल का दान करते हैं या भगवान शनिदेव को सरसों के तेल के साथ काला तिल चढ़ाते हैं तो इससे भी आपके जीवन से तमाम तरह की परेशानियों का अंत होगा।

अनाज का करें दान

शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए शनिवार के दिन 7 प्रकार के खास अनाज जैसे गेहूं, चावल, मक्का, काली उड़द समेत अन्य चीजें जिनमें शामिल हों उसे दान करें। इस दिन जरूरतमंदों को भी दान देने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!