मोदी का पत्र बारिश के पानी को संग्रहित करने की कोशिश करें,देशभर के ग्राम प्रधान

नरेंद्र मोदी। -फाइल
  • मोदी की अपील- बारिश के पानी के संग्रहण को लेकर ग्राम सभाओं में चर्चा की जाए
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के 637 ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री का पत्र मिला, कलेक्टर खुद गांव जाकर पत्र दे रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए देशभर के ग्राम प्रधानों और मुखियाओं को निजी तौर पर पत्र लिखा है। उन्होंने इस मानसून सीजन में ज्यादा से ज्यादा वर्षा जल को संग्रहित करने की अपील की है। ताकि गर्मी के दौरान पैदा होने वाले जलसंकट से निपटा जा सके। प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर वाले यह पत्र कलेक्टर खुद गांव जाकर मुखियाओं को दे रहे हैं।

पूर्वी उप्र के 637 ग्राम प्रधानों को पत्र सौंपा गया
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पास पूर्वी उप्र के 637 गांवों के मुखियाओं को प्रधानमंत्री का पत्र मिला है। जो ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बारिश का पानी संग्रहित करने के लिए प्रेरित करें।

प्रधानमंत्री ने लिखा- ”प्रिय सरपंच जी, नमस्कार। मैं आशा करता हूं कि आप और आपकी पंचायत में रहने वाले मेरे सारे भाई और बहन की सेहत अच्छी होगी। मानसून आने को है। हम सौभाग्यशाली है कि भगवान हमें बारिश के पानी के रूप में बहुत सारा जल देते हैं। हम सभी को मिलकर इसे सहेजने की कोशिश करना चाहिए।”

”आपसे निवेदन है कि पानी को कैसे संग्रहित किया जाए, ग्राम सभाओं में इस विषय पर चर्चा करें। मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी बारिश के पानी की एक-एक बूंद को संग्रहित कर सकते हैं।”

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नीति आयोग की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री बारिश के पानी के संग्रहण के मुद्दे को विशेष रूप से उठाएंगे ताकि देश के बड़े हिस्से के जल संकट की समस्या से निपटा जा सके। जलशक्ति मंत्रालय ने जल संकट की स्थिति का आंकलन करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!