ट्रेन में मसाज शुरू करने का आइडिया गलत :सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन को रास नहीं आया ट्रेन में मसाज शुरू करने का आइडिया

रेलवे ने कुछ दिनों पहले ही इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में सिर और पैरों के लिए मसाज सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था। अब पूर्व लोकसभा स्पीकर और बीजेपी सांसद सुमित्रा महाजन ने रेलवे की मसाज सर्विस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • रेलवे को मसाज सर्विस का प्रस्ताव रतलाम डिविजन की तरफ से मिला था
  • मसाज सर्विस 3 कैटिगरीज में होगी- गोल्ड, डायमंड, प्लैटिनम
  • शुरू में इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में यह सुविधा ऑफर की जाएगी
  • सुमित्रा महाजन और बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने इस पर सवाल उठाए हैं

रेलवे ने कुछ दिनों पहले ही इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में सिर और पैरों के लिए मसाज सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था। अब पूर्व लोकसभा स्पीकर और बीजेपी सांसद सुमित्रा महाजन ने रेलवे की मसाज सर्विस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि महिला यात्रियों के सामने इस तरह की सर्विस ऑफर करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे पहले इंदौर से बीजेपी के नवनियुक्त सांसद शंकर लालवानी ने भी इस सर्विस को ‘स्तरहीन’ करार देते हुए सवाल उठाए थे। महाजन और लालवानी दोनों ने इस फैसले पर सवाल उठा दिए हैं। पिछले हफ्ते मुंबई मिरर ने सबसे पहले यह जानकारी दी थी कि मसाज सर्विस तीन कैटिगरीज में उपलब्ध होगी- गोल्ड (100 रुपये, नॉन-स्टिकी ऑइल), डायमंड (200 रुपये, ऑइल वाइप्स) और प्लैटिनम (300 रुपये, आर्गन ऑइल, क्रीम और वाइप्स)। पश्चिम रेलवे के मुताबिक, इससे रेलवे 20 लाख रुपये का सालाना रेवेन्यू अर्जित करेगा। रतलाम रेलवे डिविजनल मैनेजर (डीआरएम) आरएन सुनकर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि इस प्लान के तहत यात्रियों को फुल बॉडी मसाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ सिर और पैर मसाज की सुविधा ही मुहैया कराई जाएगी। यह सर्विस सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच ही मिलेगी।’ हालांकि, सुमित्रा महाजन ने पूछा है कि चलती ट्रेनों में ऐसी सर्विसेज मुहैया कराना, खासतौर पर महिलाओं के सामने कहां तक उचित है। लालवानी ने यह भी कहा था, ‘मेरी राय है कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को जरूरी मेडिकल सुविधाएं और डॉक्टर्स उपलब्ध कराए जाएं। इस तरह की स्तरहीन सर्विस का कोई मतलब नहीं है।’ उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय महिला संस्थान और सामाजिक संस्थाओं ने भी हाल ही में इस बारे में आपत्ति जताते हुए अपने विचार उनके सामने रखे थे।

बीजेपी नेता ने कहा, ‘लोगों का कहना है कि मसाज सर्विस टूरिस्ट जगहों पर जाने वाली ट्रेन में ऑफर की जा सकती है। लेकिन आम यात्री ट्रेनों में यह सुविधा देने के बारे में रेलवे अथॉरिटीज को दोबारा सोचना चाहिए।’

डीआरएम ने स्पष्ट किया, ‘इस सुविधा को शुरू करने से पहले हम हर पहलू को देखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे इससे किसी तरह की असुविधा न हो और यात्री असहज महसूस न करें।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!