ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिए शनिवार को इटली जाएंगे भारतीय मुक्केबाज

नई दिल्ली |

ओलंपिक में जगह बना चुके 9 मुक्केबाजों में से आठ मुक्केबाज अपने अभ्यास सहयोगियों के साथ शनिवार की सुबह इटली के लिये रवाना होंगे जहां वे 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकोम (51 किग्रा) ने खेल शुरू होने तक पुणे के सेना खेल संस्थान में ही अभ्यास करने का निर्णय किया है।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पांच पुरुष मुक्केबाज – अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा), और सतीश कुमार (+91 किग्रा) के साथ पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) और स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के रजत विजेता पूर्व दीपक कुमार (52 किग्रा) भी शिविर में हिस्सा लेंगे।

टीम 10 जुलाई तक असीसी में रहेगी जहां से स्वदेश लौटेगी और फिर ओलंपिक खेल शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले तोक्यो रवाना होगी। मैरीकोम के अलावा जिन महिला मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है उनमें सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!