मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-एमपी, गुजरात और राजस्थान में और आगे बढ़ा

नई दिल्ली।

मानसून की रफ्तार ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। अब धीरे-धीरे यह उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पहुंच रहा है। मौजूदा ताजा स्थिति में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से मजबूत होते हुए गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली को मानसूनी बरसात के लिए अभी इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि देश की राजधानी में मानसूनी हवाएं 27 जून तक आने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने बताया कि गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी बचे इलाकों में अगले 24 घंटे में मानसूनी बारिश होगी। वहीं अब तक मानसून बारिश से पूरा दक्षिण भीग चुका है और अब आलम यह है कि बिहार में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की बरसात हो रही है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने भारत के अधिकांश क्षेत्र को कवर कर लिया है। यूपी, बिहार, महाराष्‍ट्र हो या झारखंड यह पर झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है।

जानें-बंगाल और कर्नाटक के मौसम की ताजा स्थिति

वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के चलते अगले दो दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि कि दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश होने से अजॉय, दाराकेश्वर, ब्राह्मणी, शिलावती, सुवर्णरेखा और कंगसावती सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका बढ़ गई है। वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के चमोली में बारिश, रास्ते हुए ब्लॉक

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां पर स्थित चमोली जिले में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते गुलाबकोटी और कौड़‍िया में बद्रीनाथ नैशनल हाइवे ब्‍लॉक हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!