शातिर गैंग का पर्दाफाश : 200 से ज्यादा वारदातों में हैं शामिल 7 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा. ग्रेटर नोएडा में लुटेरों के एक गैंग का पर्दाफाश हो गया है. बिसरख थाना पुलिस ने शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गैंग ने अब तक 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस गैंग के 7 बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि लुटेरों ने पूछताछ के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई बड़ी वारदातों में शामिल होने का खुलासा किया है. पुलिस को पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी भी मिली कि वे नकली नोटों के कारोबार में भी शामिल रहे हैं. इस गैंग के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में जाली नोट चलाने का काम भी करते हैं. नोएडा पुलिस पीआरओ के मुताबिक रात को गश्त पर निकली पुलिस टीम को मुखबिर से एक गोपनीय सूचना मिली.
सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने सुदामापुरी पुलिया के पास से सुनील, हरसू, सूरज, पुनीत, आकाश, हर्ष और राजू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीआरओ ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से देसी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, विभिन्न जगहों से लूटी हुई तीन मोटरसाइकिल और 7800 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं.ये गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में असलहा खरीदा करता था, जिसे लूटपाट की वारदात में इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!