टीएमसी में पहुंचे मुकुल राय त्रिपुरा में भाजपा नेताओं को तोड़ने में जुटे

कोलकाता। बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए, मुकुल रॉय फिर से टीएमसी में वापस आ चुके हैं। बंगाल चुनाव में बीजेपी को मिली शिकस्‍त का असर त्रिपुरा में भी देखने को मिल रहा है। त्रिपुरा में पहले से ही बीजेपी के कुछ लोग असंतुष्‍ट हैं।इसके बाद पार्टी राज्‍य में अपने लोगों को टूटने से बचाने के लिए संगठन स्‍तर पर बड़ा बदलाव कर सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि त्रिपुरा में कैबिनेट विस्‍तार भी हो सकता है।दिल्‍ली से त्रिपुरा गए बीजेपी नेता से भी नाराज लोगों ने संगठन में बदलाव करने की मांग की है। 
बीजेपी की त्रिपुरा इकाई में पिछले काफी समय से उथलपुथल चल रही है। राज्‍य के बीजेपी कार्यकर्ता मुख्‍यमंत्री तक के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। राज्‍य के बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि त्रिपुरा में उस प्रदेश अध्‍यक्ष की जरूरत है जो संगठन को मजबूत कर सके। 
अब चर्चा है कि टीएमसी त्रिपुरा में बीजेपी के लोगों को तोड़ने का काम कर रही है। इसकी जिम्‍मेदारी मुकुल रॉय को दी गई है। वहीं बीजेपी के नेता का कहना है कि पश्चिम बंगाल जैसी राजनीतिक स्थिति त्रिपुरा में नहीं है। त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है, टीएमसी का वहां कोई असर नहीं दिखता है। मुकुल रॉय द्वारा बीजेपी के विधायकों को तोड़ने की बात पूरी तरह से गलत है। 
बता दें कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष दो दिन के दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे थे। उन्‍होंने वहां लोगों से इस बाबत बात भी की। इस दौरान नाराज लोगों से भी बातचीत की गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!