सिंधिया की मोदी कैबिनेट में एंट्री तय, पिता माधवराव की तरह संभालेंगे रेल!

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही नरेंद्र मोदी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। सिंधिया-समर्थक नेताओं का दावा है कि केंद्रीय कैबिनेट के इसी महीने होने वाले संभावित विस्तार में

भोपाल:राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री मिलना करीब-करीब तय है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं जिसमें सिंधिया को भी जगह दी जाएगी। संभावना है कि उन्हें रेल या मानव संसाधन जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है।

सिंधिया-समर्थक एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि मोदी कैबिनेट का इसी महीने विस्तार होने वाला है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया जाना लगभग तय है। उन्होंने दावा किया कि सिंधिया को रेल मंत्रालय मिल सकता है। एक्टिव मंत्री की उनकी छवि को देखते हुए सिंधिया को मानव संसाधन या शहरी विकास मंत्रालय भी दिया जा सकता है।

करीब 15 महीने पहले सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। उनके दलबदल से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री बने और सिंधिया-समर्थक विधायकों को अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। तभी से सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं भी चल रही हैं।मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की है। माना जा रहा है कि फेरबदल में कुछ युवा चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सिंधिया के साथ दो पूर्व मुख्यमंत्रियों- महाराष्ट्र के देवेंद्र फड़नवीस और असम के सर्वानंद सोनोवाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे पहले दो बार केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं। मनमोहन सिंह की कैबिनेट में उन्हें साल 2007 में पहली बार केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बनाया गया था। 2009 में उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में फिर से कैबिनेट में जगह मिली थी।

ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया भी केंद्रीय कैबिनेट में रेल और मानव संसाधन मंत्री रहे थे। माधवराव 1986 से 1989 तक राजीव गांधी की कैबिनेट में रेल मंत्री रहे थे। 1995-96 में पी वी नरसिम्हा राव की कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!