नड्डा बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अब पार्टी अध्यक्ष का पद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (59) को सौंपा जा सकता है। लोकसभा चुनाव में नड्डा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां पार्टी ने 62 सीटें जीतीं। अमित शाह ने 2014 में यहां पार्टी को 71 सीटें दिलाई थीं। 

2014 में अमित शाह को मिली थी उप्र की जिम्मेदारी
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह को भाजपा ने उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया था। उस वक्त राजनाथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। हालांकि, सरकार आने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। इसके बाद शाह को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था।

पार्टी में कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं नड्डा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मोदी सरकार 10 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश कर सकती है। इसके कुछ समय बाद महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नड्डा आगे की चुनावी रणनीति को देखेंगे। संभावनाएं हैं कि जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में जहां गठबंधन सरकार खतरे में नजर आ रही है, वहां भी चुनाव हो सकते हैं। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में चुनाव होंगे।


नड्डा ब्राह्मण परिवार से हैं और राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। नड्डा पार्टी के लिए कुशल रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस चुनाव में उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा को 80 में से 62 सीटों पर जीत मिली। जबकि सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। 

दक्षिण पर फोकस कर सकते हैं नड्डा
पटना से बीए की पढ़ाई करने के बाद नड्डा ने हिमाचल से एलएलबी की। इसके बाद वे हिमाचल से तीन बार विधायक भी रहे। 2014 में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। नड्डा का मुख्य फोकस दक्षिण के राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ाने पर हो सकता है। यहां तेलंगाना में भाजपा ने 4 और कर्नाटक में 23 सीटों पर जीत हासिल की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!