घर-परिवार में शांति व खुशहाली के लिए करें ये काम

गृहस्थ जीवन मानव के लिए वरदान स्वरूप ही है क्योंकि पूरे समाज का ढांचा और समाज के सभी वर्ग गृहस्थ पर ही आधारित हैं। साधु, संन्यासी, योगी आदि भी गृहस्थ शिष्यों के सहारे ही जीवन-यापन करते हैं परन्तु आधुनिक सभ्यता में जरूरत से ज्यादा मानसिक चिंताएं आदि की वजह से परिवार टूटने लगे हैं, पारिवारिक मतभेद अपने चरम पर पहुंच जाते हैं।
छोटी-छोटी बातें विवाद का रूप ले लेती हैं और घर का माहौल अशांतिमय बन जाता है। ऐसे तनावग्रस्त माहौल में व्यक्ति अपना पूरा ध्यान परिवार पर नहीं रख सकता और सुख, दुख में तबदील होते से नजर आते हैं लेकिन हमने ढूंढ निकाले हैं कुछ ऐसे सरल टोटके जिन्हें सफलतापूर्वक करके आप अपने टूटते व बिखरते घर-परिवार को फिर से जोड़ सकते हैं।

घर-परिवार में शांति, खुशहाली के लिए
शुक्ल पक्ष के बृहस्पति को यह क्रिया शुरू करें तथा 11 बृहस्पतिवार तक लगातार करें। उपाय इस प्रकार है-घर या व्यापार स्थल के मुख्य द्वार के एक कोने को गंगा जल से धो लें। इसके बाद स्वस्तिक बनाएं।

उस पर चने की दाल तथा थोड़ा-सा गुड़ रख दें। इसके बाद स्वस्तिक को बार-बार देखें। अगर वह खराब हो जाए तो सामान को इकट्ठा करके जल प्रवाह करें। 11 बृहस्पतिवार के बाद गणेश जी को सिंदूर लगा कर उनके सामने पांच लड्डू रखें तथा कहें। ‘जय गणेश काटो क्लेश’। इससे व्यापार में वृद्धि होगी तथा खुशहाली रहेगी।

मनोकामना पूर्ति
यह सिद्ध प्रयोग है। गुरुवार के दिन, पुष्य नक्षत्र होने पर यह विशेष प्रभावशाली होगा। गुरुवार के दिन सूर्योदय के समय (सूर्योदय से 1 घंटे तक) या सूर्यास्त के समय कच्चे सूत को 11 बार लपेटें, अपनी आवश्यकतानुसार लें तथा इसमें बल चढ़ा लें, ताकि सूत मजबूत हो जाए।

शुद्ध केसर को गंगाजल में घोल कर उससे इसे केसरिया रंग में रंग लें। फिर इसे भगवान के चरणों में रख कर अपनी इच्छा तीन बार मन में बोलें। भद्रारहित समय में (उस दिन गुरुवार को कार्य करते समय भद्रा न हो) इसे अपनी दाहिने हाथ की कलाई पर बांध लें, या गले में बांध लें, या गले में बांध लें। 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!