16 जून से खुल जाएंगे केन्द्र द्वारा संरक्षित सभी स्मारक और संग्रहालय

देश में कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है और शहर, बाजार, दुकानें खुलने लगी हैं। इसे देखते हुए ASI (Archaeological Survey of India) ने भी सभी संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों को 16 जून से खोलने का फैसला लिया है। सभी खुल रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ASI ने अपने सभी स्मारकों को 15 जून तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और लोगों को 16 जून से ऐतिहासिक स्थलों को देखने की इजाजत मिल जाएगी।
दरअसल देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है और स्थिति भी अब सुधरने लगी है। इसी को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कहा कि ASI के तहत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों और संग्रहालयों को 16 जून से फिर से खोल दिया जाएगा।

ASI ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अपने 3,693 स्मारकों और 50 संग्रहालयों को 15 जून तक बंद करने की घोषणा की थी। इससे पहले सरकार ने 31 मई तक के लिए देश के सभी संरक्षित स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया था। सरकार ने बताया था कि अगर रोजाना सामने आने वाले पॉजिटिव मामलों में कमी नहीं आई तो स्मारकों को बंद रखने की तारीख को बढ़ाया भी जा सकता है। अब जब ज्यादातर राज्यों में संक्रमण की दर 10 हजार से नीचे आ गई है और लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है, ASI ने भी 16 जून से सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों और संग्रहालयों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। हालांकि, इस दौरान एक बार में ज्यादा भीड़ नहीं होने दी जाएगी और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!