दंतेवाड़ा को नक्सल मुक्त बनाने को खुलेंगे पांच नए कैंप व सात थाने

दंतेवाड़ा।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पांच नए कैंप और सात थाने खोले जाएंगे। जिले से नक्सलवाद का दायरा लगातार सिकुड़ रहा है। फोर्स उन इलाकों तक पहुंच चुकी है, जो नक्सलगढ़ के तौर पर बदनाम थे और अति दुर्गम व पहुंचविहीन माने जाते थे। अब जिले का कुछ ही इलाका ऐसा बचा है जहां तक फोर्स नहीं पहुंच पाई है। अब ऐसे इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

इस योजना के तहत नए कैंपों में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवानों की तैनाती की जाएगी। जिन इलाकों में कैंप खोेले जा रहे हैं वहां सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, राशन की दुकान जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कैंप खुलेंगे तो गांवों तक सड़कें पहुंचने लगेंगी और सप्लाई चैन बन जाएगी। इससे नक्सलियों को भारी झटका लगेगा। उन्हें इलाके से दूर जाना होगा। उनके कारीडोर पर फोर्स का पहरा हो जाएगा।

बीते एक साल में दंतेवाड़ा जिले में नक्सल मोर्चे पर फोर्स को काफी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों का रजिस्टर तैयार कराया, जिसमें करीब 15 सौ लोगों के नाम हैं। पुलिस उनके घरों तक जाकर उनके स्वजनों को समझा रही है। इसका व्यापक असर हुआ है। पुलिस के लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान में अब तक 368 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यहां खुलेंगे नए कैंप

सीएएफ के नए कैंप नहाड़ी, रेवाली, गोंडेरास, गुमियापाल, बड़ेपल्ली में खोले जाएंगे। मानसून के बाद इन गांवों में जवानों की तैनाती कर दी जाएगी। कैंप न होने से इन इलाकों में नक्सलियों की मनमानी चलती है और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओें का लाभ न के बराबर मिल पाता है। रेवाली में कैंप खुलने से मलगेर नाले पर पुलिया बन जाएगी। इससे दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी।

नए खुलने वाले पांचों कैंप जिले की सरहद पर होंगे। गोंडेरास सुकमा जिले का सीमावर्ती गांव है तो गुमियापाल व बड़ेपल्ली बीजापुर जिले की सरहद से लगे हैं। इन्हीं इलाकों से होकर नक्सली एक से दूसरे जिले में आते-जाते हैं। अब नक्सलियों के मुख्य रास्तों पर फोर्स का पहरा हो जाएगा।

तीन नए पुलिस अनुभाग, सात थाने

सीएएफ कैंपों के अलावा जिले में सात नए थाने भी खोले जा रहे हैं। जिले में पहले पुलिस के दो अनुभाग थे, किरंदुल और दंतेवाड़ा। अब कुआकोंडा, कटेकल्याण व बारसूर को भी अनुभाग बना दिया गया है। जारम, सुरनार, छिंदनार, हीरानार, पालनार, टिकनपाल व मोलसनार में नए थाने खोले जाएंगे। नए कैंपों व थानों से नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। दूसरे अपराधों पर भी नियंत्रण होगा। जिले में बीते एक साल में नक्सल घटनाओं में काफी कमी आई है। नक्सल मुक्त दंतेवाड़ा की दिशा में यह बड़ा कदम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!