धान के साथ अब गेहूं नीलामी का मुद्दा भी सुलझाएगी शिवराज कैबिनेट

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की मिलिंग के साथ-साथ गेहूं की नीलामी का मुद्दा भी कैबिनेट में विचार के लिए रखा जाएगा। दरअसल, प्रदेश के मिलर 50 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि पर मिलिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। अन्य राज्यों के मिलर भी मिलिंग में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, दो लाख टन गेहूं की नीलामी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे खरीदने के लिए अब सिर्फ एक ही कंपनी मैदान में है। इसे गेहूं बेचा जाए या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा।

प्रदेश में कमल नाथ सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 73.70 लाख टन गेहूं खरीदा था। इसमें से छह लाख 45 हजार टन गेहूं केंद्र सरकार ने यह कहते हुए सेंट्रल पूल में लेने से इन्कार कर दिया था कि राज्य सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करके अनुबंध का उल्लंघन किया है।

बाद में सरकार बदलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस गेहूं को सेेंट्रल पूल में लेने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था, पर नीतिगत मामला होने की वजह से बात नहीं बनी। यही वजह है कि मार्च 2021 में कैबिनेट ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को इस गेहूं को नीलाम करने की प्रक्रिया करने की अनुमति दी।

इससे संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने दो लाख टन गेहूं नीलाम करने के लिए न्यूनतम दर एक हजार 580 रुपये तय की। निविदा की शर्तों को लेकर सवाल उठे और अंत में सिर्फ आइटीसी कंपनी ही बची है। एक कंपनी होने की वजह से उसे गेहूं देना है या नहीं, इस पर विचार समिति करेगी और फिर यह मामला कैबिनेट में रखा जाएगा ताकि आगे कोई विवाद की स्थिति न बने। सरकार ने तय किया है कि इस बिक्री से निगम को जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी।

मौजूदा प्रविधानों पर मिलिंग के लिए तैयार नहीं मिलर

उधर, धान की मिलिंग को लेकर भी समस्या बरकरार है। मिलर मिलिंग के मौजूदा प्रविधानों पर मिलिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि धान में टूटन ज्यादा है, जिसकी वजह से वे एक क्विंटल धान से 67 किलोग्राम चावल बनाकर नहीं दे सकते हैं। ऊपर से प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी कम है।

हालांकि, सरकार ने प्रोत्साहन राशि 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति क्विंटल कर दी पर मिलर इसके लिए तैयार नहीं हैं। मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल का कहना है कि हमने नए सिरे से मिलिंग के लिए सरकार को अपनी ओर से रेट दे दिए हैं। इसको लेकर मंत्रिपरिषद की समिति विचार कर चुकी है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी बैठक हो गई है। अब प्रोत्साहन राशि और मिलिंग से जुड़े अन्य मामलों पर निर्णय लेने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!