मॉनसून की एंट्री बिहार में बरस रहे बादल

देशभर के कई इलाकों में मॉनसून का असर दिख रहा है। महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक में मॉनसून की बारिश हो रही है, वहीं आज उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून के आने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, वहीं बिहार में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मुंबई में तो मॉनसून की बारिश ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। मायानगरी में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। मॉनसून की बारिश की वजह से बिहार, यूपी, झारखंड समेत दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तो चलिए जानते हैं अगले कुछ दिनों तक कहां कैसा मौसम रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने जैसी परिस्थिति नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ दूरदराज इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग  इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। प्रदेश में आंधी पानी का यह सिलसिला 15 जून तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक गरज तड़क के साथ बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी। अगले 24 घंटे में वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर आकाशीय बिजली से बचने को लोगों को सचेत किया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 12 सालों के बाद बिहार में समय से पहले दस्तक दे दी है। बिहार के कई इलाकों में शनिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश होती रही और मौसम सुहाना हो गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!