5 मिनट के अंदर 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ की हुई, राम मंदिर ट्रस्ट पर भूमि खरीदने में घोटाले का आरोप

लखनऊ|  राममंदिर की जमीन खरीद में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, इस घोटाले का खुलासा आम आदमी पार्टी से सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने इस घोटाले के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने जमीन के बैनामे की कॉपी मीडिया के सामने रखी।

आप सांसद संजय सिंह प्रेस वार्ता में बैनामे की कॉपी दिखाते हुए कहा कि, पांच करोड़ मालियात की जमीन पहले दो व्यक्तियों ने मिलकर 2 करोड़ में खरीदी और फिर उसी जमीन को राम मंदिर न्यास ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीद ली। यही नहीं इस जमीन का सौदा महज 5 मिनट के अंदर हो गया यानी 5 मिनट के अंदर जमीन की कीमत 2 करोड़ रुपये से बढ़कर सीधे 18.5 करोड़ रुपए हो गई। आप सांसद ने कहा कि जिस जमीन का बैनामा पहले हुआ उसका स्टाम्प बाद में खरीदा गया और जिस जमीन की खरीददारी बाद में हुई उसका स्टाम्प पहले खरीद लिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि, प्रथम खरीद और न्यास की रजिस्ट्री में दोनों में गवाह ट्रस्टी अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश यानी दोनों में गवाह वही लोग हैं। आप सांसद संजय सिंह ने पूरे सबूत के साथ खुलासा किया है। आप पार्टी ने सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की है। संजय सिंह ने रजिस्ट्री के दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं।

इसी तरह के आरोप के आरोप सपा के पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने भी सबूतों के साथ मीडिया के सामने लगाए हैं और प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों रामभक्तों के साथ छलावा किया गया है, उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!