लद्दाख के करीब चीन कर रहा स्टील्थ बॉम्बर एच-20 का टेस्ट

नई दिल्ली ।

भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने लद्दाख के समीपवर्ती अपने कब्जे वाले इलाके में स्टील्थ बॉम्बर जेट एच-20 की क्षमताओं को परखा है। बताया गया है कि वह अपने शियान एच-20 लड़ाकू विमान के अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। चीन यह परीक्षण होतान एयरबेस से कर रहा है। स्टील्थ जेट वह होता है जो रडार की पकड़ में आए बगैर दुश्मन के इलाके में जाकर बमबारी कर सकता है।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय वायुसेना में फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों के शामिल होने के बाद चीन ने एच-20 विमान की परीक्षण प्रक्रिया को तेज किया है। यह परीक्षण प्रक्रिया आठ जून से चालू है और 22 जून को पूरी होगी। 22 जून को ही चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। संभवत: उस दिन बड़ी घोषणा के रूप में चीन स्टील्थ लड़ाकू विमान अपनी वायुसेना में शामिल किए जाने की औपचारिक जानकारी दे सकता है।

एच-20 विमान कई क्षमताओं से लैस लड़ाकू विमान है। यह लंबी दूरी तक जाकर कार्रवाई कर सकता है। साथ ही ज्यादा वजन भी ले जाने में सक्षम है। यह दुश्मन के रडार को चकमा देकर जा और आ सकता है। चीन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसका यह नवनिर्मित लड़ाकू विमान परमाणु हथियार से हमला करने में सक्षम है या नहीं। अमेरिका के सभी अत्याधुनिक बॉम्बर परमाणु हमला करने में भी सक्षम हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!