अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी

नई दिल्ली।

संसद में अनुच्छेद-370 रद करने का विरोध करने के बाद अंदरखाने ही युवाओं के बीच घिर चुकी कांग्रेस अभी भी इससे उबर नहीं पाई है। एक क्लब हाउस चैट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक कथित पाकिस्तानी पत्रकार से कहा, हम सत्ता में आए तो अनुच्छेद-370 को फिर से लाने पर विचार कर सकते हैं। इसके लीक होने के बाद राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है, वहीं भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेताओं के राष्ट्रविरोधी बयानों का हवाला देते हुए कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस असल में एंटी नेशनल क्लब हाउस में तब्दील हो गई है।

भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दिग्विजय के कथित क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करना असल में पाकिस्तान की चाहत है। कांग्रेस की सोच भी वैसी ही है।

दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट में मौजूद थे पाकिस्तानी पत्रकार

बताते हैं कि दिग्विजय की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद थे और उसी के सवाल के जवाब में उन्होंने अनुच्छेद-370 पर पुनर्विचार की बात कही थी। चैट के आडियो में दिग्विजय कहते हैं, ‘यहां (जम्मू-कश्मीर) से जब अनुच्छेद-370 हटाया गया, तब लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया। इस दौरान न ही इंसानियत का तकाजा रखा गया और न ही इसमें कश्मीरियत का ख्याल रखा गया। सभी को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया। अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो हम इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे और अनुच्छेद-370 बहाल करेंगे।’

भाजपा ने सवाल खड़ा किया तो दिग्विजय ने थोड़ा पलटते हुए कहा, करने और पुनर्विचार करने में फर्क होता है। उन्होंने कहा, ‘अनपढ़ लोगों की जमात को शैल (करेंगे) और कंसीडर (विचार करने) में फर्क शायद समझ में नहीं आता।’

भाजपा ने गिनाए कांग्रेस के पुराने पाकिस्तान प्रेमी बयान

बहरहाल, दिग्विजय घिर चुके हैं और कांग्रेस के माथे पर एक और विवाद आ गया है। संबित पात्रा ने राहुल गांधी से लेकर मणिशंकर अय्यर तक तमाम कांग्रेसी नेताओं के पुराने बयान दिए, जिनमें विभिन्न मुद्दों पर पाकिस्तान के रुख का समर्थन किया गया था। अय्यर ने पाकिस्तान जाकर मोदी को हराने में मदद मांगी थी। राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा किया था। पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियों पर भारत की एयर स्ट्राइक को राहुल ने खून की दलाली कहा था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को पाकिस्तान बहुत पसंद है और उन्होंने लाहौर लिट फेस्ट में कहा था कि पाकिस्तान ने कोरोना का ज्यादा अच्छा प्रबंधन किया। संबित ने कहा कि आतंकी मारे गए तो राहुल को क्यों दर्द हुआ। इन बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एंटी नेशनल क्लब हाउस बन चुकी कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी से घृणा करते-करते हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं। संबित ने दिग्विजय के बयान पर सोनिया और राहुल से सफाई भी मांगी।

संबित ने दिग्विजय के बयान को देश को अस्थिर करने के लिए तैयार टूलकिट का हिस्सा बताया। उनके अनुसार कांग्रेस की टूलकिट में ऐसे ही मुद्दे उठाकर देश विरोधी ताकतों को मजबूत करने और देश को कमजोर करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। दिग्विजय का बयान उसी कड़ी में है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!