लिवइन मे रखकर धोखा देने पर निजी बैंककर्मी को यूवती के भाई ने मारी गोली

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके मे स्थित सेमरी जोड़ पुलिया के पास एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर निजी बैंककर्मी से साथ जमकर मारपीट कर उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोली बैंककर्मी के पैर में लगी, ओर उसकी जान बाल बाल बच गई। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है, बाद मे अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घायल बैंककर्मी एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में था। बीते दिनो युवती और उसकी अनबन होने पर दोनों अलग हो गए। युवती ने अपने भाई को बैंककर्मी द्वारा की गई धोखेबाजी के बारे मे बताया जिसके बाद उसका भाई अपने चार साथियों के साथ बैंककर्मी से बदला लेने पहुंच गया था।
 थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चूनाभट्टी स्थित एक्सिस बैंक में सेल्समैन का काम करने वाला मूलतः पन्ना निवासी दीपू नारायण दास पिता विश्वनाथ पटेरिया (26) आईबीडी कॉलोनी कोलार में रहता है। दीपू ने पुलिस को बताया कि यह एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था।  बीते दिनो दोनों में विवाद होन पर युवती उसके पास से चली गई थी। इसके बाद से ही उसका भाई टोनू उर्फ विकास वर्मा धमकिया दे रहा था। बुधवार रात टोनू ने बात करने के लिये दीपू को सेमरी रोड पुलिया के पास बुलाया। दीपू जब उससे मिलने पुलिया के पास पहुंचा तो टोनू के साथ उसके दोस्त अंश उर्फ पप्पू, विनय, राजू और जगदीश वर्मा भी थे। आरोपियों ने दीपू के पहुंचते ही उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान टोनू ने दीपू पर फायर कर दिया। गोली दीपू के पैर में जा लगी, जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गये। एंबुलेंस से दीपू को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया, वहां हालत खतरे से बाहर है। बाद मे अस्पताल से मिली सूचना के बाद पहुंची कोलार पुलिस अस्पताल पहुंची जहां दीपू की शिकायत पर आरोपी टोनू उर्फ विकास वर्मा उसके साथियो अश उर्फ पप्पू, विनय, राजू और जगदीश वर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर उनकी धरपकड के प्रयास शुरु कर दिये है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!