नाबालिग लड़की का अपहरण कर मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया

वडोदरा | शहर के तुलसीवाडी क्षेत्र में रहनेवाली एक 16 साल की नाबालिग लड़की का 23 वर्षीय मुस्लिम युवक ने अपहरण कर लिया और एक सप्ताह के दौरान उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| रुपए खत्म होने के बाद लड़की को घर छोड़ने आए युवक को पुलिस ने दबोच लिया| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के तुलसीवाडीक्षेत्र में विवाहिता की चार बेटियां हैं, जिसमें सबसे बड़ी की आयु 15 वर्ष 9 महीने है| विवाहिता के घर के निकट हाथीखाना बाजार में उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और वर्तमान में इंदिरानगर में रहनेवाला 23 वर्षीय मयूद्दीन उर्फ मयूर मेहमूदखान पठान नामक युवक आता था| विवाहिता की बड़ी बेटी को मयूद्दीन की नीयत खराब हुई और वह उसके घर के निकट बैठने लगा| करीब एक महीने पहले मयूद्दीन नाबालिग लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा| उसी वक्त घर पहुंची लड़की की मां ने मयूद्दीन फटाकर लगाई और भगा दिया| बदनामी के डर से विवाहिता ने मयूद्दीन के खिलाफ पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई| गत 2 जून को सुबह विवाहिता की आंख खुली तो बड़ी घर में नहीं थी| आसपास खोजबीन करने के बाद नाते-रिश्तेदारों से भी बेटी के बारे में पूछताछ की, परंतु उसका कोई अता-पता नहीं मिला| मयूद्दीन के घर जांच करने पर उसके भी लापता होने पर विवाहिता को बेटी के अपहरण की आशंका हुई और उसने कारेलीबाग पुलिस थाने में मयूद्दीनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| इस बीच मयूद्दीन को पुलिस ने उस समय दबोच लिया जब वह लड़की को उसके घर छोड़ने आया था| जांच में पता चला कि मयूद्दीन जब लड़की को ले गया था, तब उसके पास केवल 400 रुपए थे| लड़की को लेकर मयूद्दीन पावागढ़ की ओर गया, जहां सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म के साथ ही अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया| बाद में लड़की को लेकर हालोल के बास्का गांव गया| वहां भी लड़की के साथ मयूद्दीन ने दुष्कर्म किया| ज्यादा पैसे नहीं होने की वजह से मयूद्दीन और लड़की ने बिस्कुट और चॉकलेट खाकर आठ दिन गुजार दिए| बीते दिन पैसे खत्म होने पर मयूद्दीन लड़की को उसके घर छोड़ने पहुंचा था कि कारेलीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ गया| 

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!