अवैध उत्खनन के खिलाफ गोविन्द सिंह लहार में झण्डा उठाएं मैं साथ चलने को तैयार- डॉ रमेश दुबे

सिन्धिया के खिलाफ बयान पर दुबे का पलटवार
-शोक व्यक्त करने में राजनीति तलाश करना निंदनीय कृत्य

भिण्ड।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने आज बयान जारी करके कहा है कि लहार विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह अगर अवैध रेत उत्खनन को बन्द कराना चाहते हैं उसके लिए उन्हें सबसे पहले कदम उठाकर स्वयं की लहार विधानसभा क्षेत्र में जो भी लोग सिन्ध नदी से लगातार रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है उनके खिलाफ झण्डा उठाना चाहिए।।अगर वो ऐसा करते है तो मैं भी उनके पीछे चलने को तैयार हूँ।। ज्ञात रहे कि हाल ही में डॉ गोविंद सिंह द्वारा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवैध उत्खनन के खिलाफ झन्डा उठा लेने वाला बयान दिया था, जिस पर पलटवार करते हुए डॉ रमेश दुबे ने कहा है कि डॉ गोविंद सिंह अगर लहार में अवैध उत्खनन के खिलाफ कोई भी कदम उठाएंगे तो मैं अपने सभी साथियों के साथ उनका साथ दूंगा।।लेकिन कोरी राजनीति के लिए इस तरह का बयान देना अनुचित है।। डॉ रमेश दुबे ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार के अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ है और समय समय पर रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाहियां की जा रही हैं।।उन्होंने कहा कि जिन लोगो के घर परिवार में किसी की मृत्यु हुई है वहां शोक व्यक्त करने जाना एक व्यवहारिक सामाजिक परम्परा है।सिंधिया परिवार हमेशा से ही जनता के हर दुख मे उपस्थिति रहता आया है।।ऐसे मैं अगर सांसद सिंधिया लोगों के बीच शोक व्यक्त करने आये तो इसमें भी डॉ गोविंद सिंह को राजनीति दिखाई दे रही है तो यह हास्यस्पद तो है ही घोर निंदनीय भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!