कर्नाटक में सियासी हलचल बढ़ी, कांग्रेस के बागी विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक में चल रहा सियासी नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले चार MLA को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया तो वहीं, अब खबर आ रही है कि इनमें तीन विधायक इस्तीफा भी दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मीटिंग में शामिल ना होने वाले सभी बागी विधायक शनिवार या रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।कांग्रेस 
कांग्रेस के बागी विधायक दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी विधायकों को रिजॉर्ट में ही रुकने को कहा गया है। जब कांग्रेस के विधायक अपना इस्तीफा दे देंगे तो उन्हें वापस बुला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बीएस येदुरप्पा ने कहा, ‘तबतक वापस मत आइए जब तक मैं आपसे नहीं कहता। अगले दो दिनों में कुछ बड़ा होगा।’

बीजेपी 
बीजेपी के विधायकों को रिजॉर्ट में ही रोका गया

खबर है कि करीब 25 नेताओं को गुरुग्राम के रिजॉर्ट से मानेसर रोड स्थित लेमन ट्री होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में भेज दिया है। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि हमारे विधायकों को 50 से 70 करोड़ तक के ऑफर दिए जा रहे हैं, हमारे पास इसके सबूत हैं। सिद्धारमैया ने सवाल किया कि आखिर चौकीदार के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है।

कांग्रेस 
कांग्रेस ने मीटिंग में शामिल ना होने वाले विधायकों को भेजा है नोटिस

सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे 79 में से 76 विधायक बैठक में मौजूद रहे। तीन गैरहाजिर विधायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, उनके जवाब के बाद मैं इसको लेकर हाईकमान से बात करूंगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस ने सभी विधायकों को इगल्टन रिजॉर्ट में भेज दिया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!