अमित शाह ने सीएम योगी के बाद अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से की मुलाकात

नई दिल्ली । यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने यूपी के मिशन-2022 को अपने हाथों में ले लिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अद (एस) की अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. संजय निषाद से चुनाव के नजरिए से उत्तर प्रदेश की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। दोनों नेताओं ने अपने-अपने समाज की यूपी में की जा रही अनदेखी का मुद्दा उठाने के साथ ही जिला पंचायत चुनावों में अनदेखी की बात सामने रखी है। दिल्ली में यूपी के नेताओं से एक-एक कर बातचीत के दौरान अमित शाह ने इन नेताओं से कुछ और फीडबैक मांगे हैं, जिस पर 10 दिनों बाद इन सभी के साथ वह फिर से बैठेंगे। सूत्रों ने बताया कि चर्चा के केंद्र में सिर्फ और सिर्फ चुनाव को देखते हुए जनता के नजरिये को समझना रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के दौरान ही शाम करीब 5.15 बजे अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह के पास पहुंच गई थीं। चार-पांच मिनट तक शाह के सामने मुख्यमंत्री और अनुप्रिया पटेल दोनों एक साथ रहे, इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से निकल गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अनुप्रिया पटेल से अमित शाह ने करीब 40 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

अमित शाह ने सीएम योगी के बाद अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से की मुलाकात, जानें सहयोगी दलों ने क्या रखी डिमांड

सूत्र बताते हैं कि चर्चा के दौरान अनुप्रिया में राज्य में पिछड़े वर्ग से जुड़े कई मुद्दों को अमित शाह के सामने रखा। विधानसभा चुनाव प्रबंधन कैसा होना चाहिए इस पर खास चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार जैसे किसी मुद्दे को नहीं छुआ गया। बताया जाता है कि 10 दिनों बाद अमित शाह जब दूसरी बार इन नेताओं से मिलेंगे उस समय मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई ठोस चर्चा हो सकती है। पार्टी ने निषादों समेत 14 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बारे में खुद मुख्यमंत्री भाषण में कह भी चुके हैं। उन्होंने निषादों को तालाबों-पोखरों में पट्टे में 10 लाख रुपये फीस लिए जाने के मुद्दे को उठाया और उन्हें निषाद समाज की समस्याओं की जानकारी दी। अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह अफसरों के साथ बैठकर इस पर मंथन करेंगे और जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले संजय निषाद ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और भाजपा एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा से भी मुलाकात की। इस दौरान संजय निषाद ने उन्हें यूपी मंत्रिमंडल में समायोजन की बात भी याद दिलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!