बिहारः राजद ने मांझी के लिए खोला दरवाजा

पटना।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन पर विधायक तेज प्रताप यादव ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतन राम मांझी के लिए आरजेडी का दरवाजा खोल दिया है। राजद विधायक ने शुक्रवार को मांझी के सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। बाद में मीडिया के एक सवाल पर बातचीत का मजमून बताने से तेज प्रताप ने इनकार किया, लेकिन इतना कहा कि मांझी के लिए राजद का दरवाजा खुला है। दोनों के मिलने पर बिहार के सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। एनडीए में रहते हुए लगातार मांझी के भाजपा के खिलाफ आ रहे बयानों को देखते हुए मुलाकात राजनीति के लिए नई करवट मानी जा रही है। हालांकि मांझी और तेजप्रताप इससे इनकार कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आज राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन है। मैंने उन्हें ट्वीट के बाद फोन पर भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप से मुलाकात में किसी तरह की राजनीतिक बातें नहीं हुई हैं। राजनीति के अलावा भी बातें होनी चाहिए। एनडीए में रहने से जुड़े सवाल पर मांझी ने कहा कि बाहर जाने का तो सवाल ही नहीं है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एनडीए का साथी है। उन्होंने कहा कि मिलना-जुलना लगा रहना चाहिए। तेजप्रताप की ओर से ऑफर मिलने की बात को भी मांझी ने सिरे से नकार दिया। जीतनराम मांझी की ही बातों को तेजप्रताप ने भी दोहराया। कहा कि इस मुलाकात के सियासी मायने न निकाले जाएं। मैं केवल हाल-खबर लेने मांझी जी के आवास आया था। बता दें कि शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू अभी दिल्ली में राज्यसभा सदस्य व बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू को नीतीश कुमार से लेकर कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!