बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू के माध्यम से कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

भोपाल।  शक्तिशाली संदेशों के बीच गुरूवार को टीटी नगर के टॉप एंड टाउन चौक पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक अनूठे अभियान का शुभारम्भ किया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में बच्चों के बीच लोकप्रिय चरित्र “मोटू और पतलू” के माध्यम से आम जन को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  इस अभियान को एनएसएस, आवाज, यूनिसेफ और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। 
इस अभियान के शुभारम्भ अवसर पर मंत्री विश्ववास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों के विशेष संदर्भ में यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में बच्चों को लेकर बरती जाने वाली सावधानियां और बच्चों द्वारा अपने माता-पिता से की गई मार्मिक अपील शामिल  है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास बहुत आवश्यक हैं और आशा है कि यह पहल कारगर होगी।   उन्होंने इस मौके पर “मोटू और पतलू  के चरित्रों को मास्क भी पहनाया तथा अभियान वाहन का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया। 
इस मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जिला प्रशासन हर समय सक्रिय है, और हम यह कोशिश कर रहे हैं कि तीसरी लहर से बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसलिये यह एक केन्द्रित प्रयास किया जा रहा है। 
आवाज की ओर से सुश्री रोली शिवहरे ने कहा कि हर बार आवाज समूह, कुछ यूनिक चरित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने जा रहा है। इस बार हम बच्चों के बीच लोकप्रिय चरित्रों के साथ सामने आये हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल कारगर होगी और हम सभी कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे।  आज से अनलॉक हुआ है तो हमें संभलकर चलने की ज्यादा जरूरत है।
एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनन्त सक्सेना ने कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवक हर समय कांधे से कांधा मिलाकर अपनी सेवायें देता है। इसके पहले भी हम मोर्चे पर डटे रहे हैं और आगे भी डटे रहेंगे। इसी बीच “मोटू-पतलू” की जोड़ी ने न्यू मार्केट में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किये| जो माता-पिता मास्क लगाये थे और जिन्होंने वैक्सीन भी लगवा ली थी, उन्हें फूल देकर सम्मानित भी किया। 
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत, विकास मिश्रा, जिला प्रशासन की आईईसी टीम, नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, एनएसएस स्वयंसेवक तथा आवाज संस्था के साथी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!