मप्र: ट्रक से पकड़ा गया 1.20 करोड़ रुपये का डोडा चूरा

मध्य प्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए शुक्रवार की तड़के नीमच जिले में एक ट्रक से करीब चार टन डोडा चूरा बरामद किया है। नशीले पदार्थों के काले बाजार में इस खेप की कीमत 1.20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंदौर से करीब 280 किलोमीटर दूर नीमच जिले में एक ट्रक को नाकेबंदी कर पकड़ा गया। ट्रक की तलाशी लिये जाने पर उसके भीतर प्लास्टिक की 200 बोरियों में पैक किया गया लगभग चार टन डोडा चूरा मिला। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने ट्रक के चालक आजाद मंसूरी को गिरफ्तार किया है। वह मंदसौर जिले का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जांच के जरिये पता लगाया जा रहा है कि डोडा चूरा की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अफीम फसल के डोडों पर चीरा लगाकर इसमें से पहले अफीम और फिर पोस्त दाना (खसखस) निकाल लिये जाने के बाद बचे सूखे भाग को डोडा चूरा कहते हैं। इसमें बेहद कम मात्रा में मॉर्फीन होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!