मुंबई में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक डूबे, 5 दिन का अलर्ट जारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मानसून पहुंच गया । सुबह से यहां बारिश हो रही है। जोरदार बारिश से ठाणे समेत कई शहरों में सड़के पानी से लबालब हैं। भारी बारिश के पानी में रेलवे ट्रैक डूब गया है। सायन स्टेशन पर तालाब जैसा नजारा है। पानी में पटरियां डूबने से ट्रेनों की आवाजाही में मुश्किल है। ऐसे में लोकल रेलवे सेवा को बंद किया गया है। वहीं, मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी बारिश का पानी भरने से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार और जाम लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मुम्बई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

रेलवे ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश

वहीं मध्यप्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, देवास, सागर और जबलपुर में बारिश हो रही है। इंदौर में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भोपाल में मंगलवार शाम से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह तक यहां भी मानसून पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में प्री-मानसून बारिश हो रही है। 12 जून के बाद यहां पर मानसून पहुंचेगा। उत्तरी बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। वहीं झारखंड के धनबाद जिले में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 15 जिलों में हो सकती है बारिश, लखनऊ में भी दिखेगा असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बिहार की सीमा से सटे पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्‍की बारिश हुई। अनुमान है कि इस बदलाव का विस्‍तार दोपहर तक पूर्वांचल और मध्‍य उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में दिख सकता है। प्रदेश के करीब 15 जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है। अनुमान है कि इन जिलों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चल सकते हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें गोरखपुर, बस्‍ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्‍तमी, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्‍या, अंबेडकरनगर और सुल्‍तानपुर शामिल हैं।

12 से 14 जून तक दिल्ली में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बारिश के लिए दिल्ली वालों को अभी दो-तीन दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानी 12 जून से पारा नीचे गिरना शुरू होगा। वहीं, अगले हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को अधिकतम तापमान नीचे गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इस दौरान राजधानी में बारिश होने से लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी। 12 और 13 जून को गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!