प्रधानमंत्री के निर्णय का सांसद ने किया स्वागत

बिलासपुर । 18 प्लस लोगों को भी नि:शुल्क टीकाकरण करने एवं गरीब कल्याण अन्न योजना तहत 5 और महीने का नि:शुल्क राशन देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का सांसद अरूण साव ने स्वागत किया है। 45 प्लस के लोगो को केन्द्र सरकार द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इसी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दो करोड और देश के अस्सी करोड़ लोगों को दो महीने के राशन मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। देश के संविधान में स्वास्थ्य राज्य का विषय होने के कारण एवं विभिन्न राज्यों के मांग को देखते हुए 18 प्लस का टीकाकरण कराने की जवाबदारी राज्य सरकारो को सौंपी गई थी 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों की अर्थात कुल 25 प्रतिशत लोगो की टीकाकरण की जवाबदारी राज्य सरकारों को सौंपी गई थी उक्त जवाबदारी को निभाने में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से असफल साबित हो रही थी। टीकारण केन्द्रों में ताला लटक रहा था अब छत्तीसगढ़ के 18 प्लस लोगों के भी नि:शुल्क टीकाकरण की जवाबदारी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उठाने जा रहे है। अब 18 प्लस लोगों का 21 जून से केन्द्र सरकार के द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण किया जायेगा। इसी प्रकार गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो करोड लोगो को दीपावली तक नि:शुल्क राशन केन्द्र सरकार द्वारा दिया जायेगा। उक्त फैसले का सांसद अरूण साव ने स्वागत करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है ये एक फिर चरितार्थ हुआ है। यह भी साबित हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार गरीबों एवं आम लोगों के लिए समर्पित है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाने में असफल है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!