विधायक अनूप नाग ने दी ग्राम पंचायत सावेर को लाखों रूपए की सौगात

बांदे क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावेर में अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग की गरिमामई उपस्तिथि में ग्रामीणों संग आमसभा की बैठक संपन्न हुई ।

आज के इस सम्मलेन में सबसे पहले विधायक अनूप नाग ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया ।

इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत सांवेर के समस्त नागरिकों संबोधित करते हुए विधायक ने इन ढाई वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया फिर उन्होंने किसानों को धान का मूल्य 2500 रूपय देने, किसानो को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस देने, तेंदूपत्ता नगदीकरण करवाने, जनता को दो माह मई जून का निशुल्क राशन देने जैसे विभिन्न योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने के विषय में जानकारी दी !

विधायक नाग ने सर्पदंश से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान राशि प्रदान की

इसके पश्चात विधायक ने सर्पदंश से मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए सहित कुल 8 लाख रूपए का चेक मृत व्यक्ति के निकटतम वारिस को प्रदान कर इस राशि को अपने परिवार के भले के लिए उपयोग करने को कहा।

पानी टैंकर देने का ऐलान

इसके बाद विधायक नाग ने ग्राम पंचायत सावेर की जनता की मांग पर पंचायत को 2.50 लाख रूपए का पानी टैंकर प्रदान करने की घोषणा की ।

5 लाख रुपए का सामुदायिक भवन देनें की घोषणा

पाडेंगा के ग्रामीणों द्वारा की गई सामुदायिक भवन की मांग पर विधायक अनूप नाग ने सहमति देते हुए पाड़ेंगा में 5 लाख रुपए की लागत वाला सामुदायिक भवन निर्माण करने की घोषणा की ।

शेड निर्माण की घोषणा

इसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा प्राप्त मांग अम्बेडकर मूर्ति के सौंदरीकरण के अनुरूप विधायक अनूपनाग ने अंबेडकर मूर्ति के शेड निर्माण की घोषणा की ।

सभी घोषणाओं के बाद विधायक अनूप नाग ने ग्रामीणों से कहा , भरोसा रखना अपने विधायक पर आज जो जो घोषणा मैं किया हूं यह सब धरातल पर भी आपको अतिशीघ्र दिखने लगेगा ।

आज के इस कार्यक्रम में विधायक अनूप नाग के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टुलु भट्टाचार्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवली नूरेटी, संतोष कीर्तनिया, सरपंच मीना मंडावी, अनिमेष चक्रवर्ती, मुकुल पाल, विकास मंडल, जगदीश साहा, विकास मंडल, पवित्र घोष, संजय कीर्तनिया, मीता मंडल, मालती मंडल, अमल बड़ाई, नीरू ढाली, शशि सरकार, मनोज बड़ाई, सुरेंद्र साह, जयदेव राय, विष्णु विस्वास, तपन राय, बाबू कुंडू, ग्राम पटेल ताबूराम, जयलाल प्रधान, मिलाराम, शंकु उसेंडी, अजय शील, सुखदेव सरकार, रंजीत डे, प्रणव मंडल, निहार सरकार, संजय बिस्वास, अभिराज ढाली, पंकज घोष, बिस्वजीत देवनाथ, स्वपन चक्रवर्ती, इंद्रजीत परामानिक समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    कलेक्टर बने खिलाड़ी! जब बच्चों के बीच कबड्डी-कबड्डी लेकर पहुंचे, जानें फिर क्या हुआ

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. कलेक्टर बच्चों के साथ कबड्डी खेलते नजर आए. जिसका वीडियो भी सामने आया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!