ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के लिए Photobomber बने अक्षय कुमार, बर्थडे सेल्फी का किया ऐसा हाल

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने आज (08 जून 2021) अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर डिंपल कपाड़िया को उनके साथी कलाकारों और फैंस ने जन्मदिन की बधाइयां दीं। तो उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना भला पीछे कैसे रह सकती थीं। ट्विंकल खन्ना ने भी मां के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।

ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर उनके साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। लेकिन इस फोटो में अक्षय कुमार फोटो बॉम्बर साबित हुए हैं।

ट्विंकल खन्ना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो और डिंपल कपाड़िया सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन पीछे अक्षय कुमार की हल्की सी झलक ने उन्हें फोटो बॉम्बर बना दिया। ‘हमेशा की तरह एक व्यक्ति ने हमारी प्यारी जन्मदिन की तस्वीर की फोटोबॉम्बिंग कर रहा है! इस बीच मां हर साल पीछे की ओर मुड़ रही हैं जैसे कि यह एक नोलन फिल्म है!’ इसके साथ ट्विंकल ने #ageless #birthdaygirl हैशटेग का इस्तेमाल भी किया है।

ट्विंकल की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ऋतिक रोशन, ताहिरा कश्यप, हुमा कुरैशी, दिया मिर्जा के साथ ही डिंपल के कई भी फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। डिंपल और ट्विंकल अक्सर साथ ही नजर आती हैं और मां बेटी एक दूसरे की टांग खिंचाई भी करती रहती हैं।

वहीं बात करें डिंपल कपाड़िया के वर्कफ्रंट की तो डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड फिल्म ‘टेनेट’ की सक्सेस के बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा डिंपल कपाड़िया फिल्ममेकर दिनेश विजान की अनटाइटल्ड कॉमिडी में भी काम कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!