रणवीर-आलिया एक साथ नजर आएंगे ‘प्रेम कहानी’ में

मुंबई। बालीवुड की फिल्म ‘गली बॉय’ की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ करण जौहर ये धमाका करने जा रहे हैं। वैसे तो फिल्म मई के महीने में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी, लेकिन कोविड महामारी ने निर्देशक करण जौहर की प्लानिंग पर पानी फेर दिया। अब इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
करण जौहर के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट  की ये फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का नाम ‘प्रेम कहानी’ दिया गया है, हालांकि फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता एक अलग लेकिन रिलेटेबल टाइटल की तलाश में थे, लेकिन फिर काफी मशक्कत के बाद उन्होंने फिल्म का टाइटल ‘प्रेम कहानी’ चुना। फिल्म दो अपोजिट कैरेक्टर की लव स्टोरी है। इसमें व्यूअर्स को विटेंज करण जौहर की झलक मिलेगी, जिनकी फिल्में एक समय में सिर्फ खुशियां फैलाने और दर्शकों को एक फेयरी टेल वर्ल्ड में ले जाती थी। सेट डिजाइनिंग से लेकर अच्छा म्यूजिक सब कुछ वर्क इन प्रोग्रेस में है।
 बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने कहानी और डायलॉग को लिख कर पूरा कर लिया है।इस फिल्म के साथ करण चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। यह भी एक रोमांटिक फिल्म थी। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।फिल्म के नाम के बाद अब फिल्म की शूटिंग की तैयारियां भी हो गई हैं। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग की शुरूआत क्रू मेंबर्स को वैक्सीन लगवाने का प्रॉसेस शुरू किया है। 

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!