इंदौर से बहुत प्यार मिला:नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री मोदी के खाना लाने के जिक्र पर सुमित्रा ने कहा- सुरक्षा कारणों से नहीं ला पाई
  • फिर बेटे मंदार को फोन कर खाना बुलवाया और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्टाफ को सौंपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंदौर में चुनावी सभा की। इस दौरान इंदौर सीट से मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन (ताई) और मोदी में काफी आत्मीयता भी दिखी। मोदी ने भाषण में उनका 10 बार नाम लिया। मोदी ने जाते समय उनसे कहा- ताई बहुत भूख लगी है, भोजन लाई हो तो गाड़ी में खा लूंगा। ताई ने कहा- सुरक्षा कारणों से नहीं ला पाई। बाद में उन्होंने बेटे मंदार को फोन कर खाना बुलवाया और एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्टाफ को सौंपा।

मोदी ने कहा कि ये सुमित्रा ताई का शहर है, जिन्होंने 8 बार की सांसद और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अमिट छाप छोड़ी है। हमारी पार्टी में कोई मोदी को डांट सकता है, तो वह ताई हैं। इससे पहले मोदी ने सुमित्रा महाजन के कार्यों की तारीफ की। मुझे ताई के साथ संगठन में काम करने का मौका मिला। मैं इंदौर को यह विश्वास दिलाता हूं कि शहर के विकास में ताई जी की कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहेगी।

इंदौर से बहुत प्यार मिला : प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां आया तो लोगों ने अभूतपूर्व प्यार दिया। मुझे जो रास्ता 12 मिनट में तय करना था, उसमें 28 मिनट लग गए। एक तरह से सड़क के दोनों तरफ महिलाओं की दीवार (वीमेन वॉल) बन गई थी। अगर मैं यहां नहीं भी पहुंचता तो भी अघोषित रोड शो तो हो ही गया। इतना प्यार दोगे इंदौर वालों तो ताई को मुझे खाना खिलाना पड़ेगा।

सुबह तस्वीर तक नहीं था, शाम को मोदी ने 10 बार लिया ताई का नाम : दशहरा मैदान के मंच पर लगे बैनर-पोस्टर से सुमित्रा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोनों की तस्वीर गायब थी। बताते हैं कि यह बात बड़े नेताओं तक पहुंची तो ताबड़तोड़ इसे बदलवाया गया और दोनों नेताओं की तस्वीरें लगाईं। इसे लेकर खुद महाजन ने भी नाराजगी जताई थी। शाम को मोदी ने अपने संबोधन में लगभग 10 बार ताई (सुमित्रा महाजन) का नाम लिया।

sss

सुरक्षा में सेंध, लोगों ने रोकी पीएम की कार : काफिला एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की तरफ जा रहा था, तब शिक्षक नगर के पास लोगों का हुजूम सड़क पर आ गया। मोदी के काफिले को देख लोगों ने सुरक्षा के लिए लगी रस्सी तोड़ दी। लोग मोदी की कार के पास पहुंच गए और सेल्फी लेने लगे। भारी भीड़ को पास में देख मोदी ने भी कार के कांच खोल दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!