जेपी अस्‍पताल में एक महीने में तैयार होंगे दो आक्सीजन प्लांट

भोपाल ।

राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल आक्सीजन की समस्या हमेशा के लिए हल होने जा रही है। यहां पर दो आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें एक प्लांट 1000 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता वाला है और दूसरा 400 एलपीएम क्षमता का है। एक हजार लीटर क्षमता वाला प्लांट भारत सरकार के सहयोग से लगाया जा रहा है और दूसरा मध्य प्रदेश सरकार लगा रही है।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के दौरान जेपी अस्पताल में अधिकतम 120 मरीज भर्ती थे। उनमें आक्सीजन सपोर्ट पर 30 से 40 मरीज ही थे। इसके बाद भी अप्रैल में ऐसे हालात बने थे कि अस्पताल में मरीजों के लिए एक से दो घंटे की ही आक्सीजन बची थी। अस्पताल के आरएमओ डॉ. बलराम उपाध्याय ने बताया कि दोनों प्लांट लगने के बाद सामान्य परिस्थितियों में अस्पताल में आक्सीजन की जरूरत पूरी हो जाएगी। जेपी अस्पताल में 20 बिस्तर का कोरोना आइसीयू बना है। आक्सीजन पाइप लाइन लगी हुई है। आक्सीजन जनरेशन प्लांट से पाइप लाइन को जोड़ा जाएगा। हर दिन 20 से 30 मरीजों की आक्सीजन की जरूरत पूरी हो जाएगी।

बता दें कि जनरेशन प्लांट में वातावरण से आक्सीजन खींचकर मेडिकल आक्सीजन तैयार की जाती है। तरल आक्सीजन 97 से 98 फीसद तक शुद्ध होती है, जबकि हवा से तैयार की गई आक्सीजन करीब 92 फीसद तक शुद्ध होती है। आक्सीजन कंसंट्रेटर में भी वातावरण की हवा से मेडिकल आक्सीजन तैयार की जाती है।
एक आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए बेमसेंट बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। दूसरे का काम भी जल्द ही शुरू होगा। उम्मीद है कि महीने भर में बेसमेंट तैयार होने के बाद प्लांट लग जाएगा। इससे अस्पताल में मौजूदा बिस्तर के अनुसार आक्सीजन की जरूरत पूरी हो सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!