जुलाई में भारत को मिलेंगे 3 मल्टीरोल हेलिकॉप्टर, नौसेना की ताकत में होगा इजाफा

करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भारतीय नौसेना को मल्टीरोल हेलीकॉप्टर की पहली खेप मिलने जा रही है। अमेरिका भारत को जुलाई के अंत तक MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर भारत को पहली खेप देने के लिए तैयार है। भारतीय पायलट ट्रैनिंग के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। रोमियो हेलीकॉप्टर अगले साल जुलाई में भारत पहुंचेगे।

बता दें कि पिछले साल भारत और अमेरिका ने लॉकहीड मार्टिन से 24 एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे की डील हुई थी। नौसेना के सूत्रों ने बताया, “भारतीय पायलट हेलीकॉप्टरों के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं और हमें इनमें से तीन हेलीकॉप्टर जुलाई में अमेरिका में मिलेंगे।” पायलटों का प्रशिक्षण पहले अमेरिकी शहर फ्लोरिडा के पेंसाकोला में होगा, जिसके बाद वे कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चले जाएंगे।

रोमियो क्यों है खास
24 MH-60 रोमियो मल्टी-मोड रडार और नाइट-विज़न उपकरणों के साथ-साथ हेलफायर मिसाइलों, टॉरपीडो और सटीक-निर्देशित हथियारों से लैस होंगे। MH-60 सी किंग्स की जगह लेगा जो जल्द ही सेना से बाहर हो जाएगा। हेलीकॉप्टरों को फ्रिगेट, विध्वंसक, क्रूजर और विमान वाहक से संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हेलिकॉप्टरों को पनडुब्बियों का शिकार करने के साथ-साथ जहाजों को खदेड़ने और समुद्र में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत और अमेरिका तीनों रक्षा बलों की स्ट्राइक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 30 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के सौदे को अंतिम रूप देने पर भी काम कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!