हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए इन 3 टिप्स को जरूर करें फॉलो

आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, बालों की समस्या आदि प्रमुख हैं। खासकर ब्लड प्रेशर यानी रक्त चाप की समस्या से हर कोई परेशान है। किसी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में विशेष बदलाव करें। अगर आप जंक फ़ूड के शौकीन हैं, तो इनसे दूरी बनाएं, क्योंकि डॉक्टर्स हमेशा ब्लड प्रेशर के मरीजों को जंक फ़ूड से दूर रहने की सलाह देते हैं। वहीं, रोजाना वर्कआउट और योग जरूर करें। अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन 3 टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

संतुलित मात्रा में नमक खाएं
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करें। नमक के अधिक सेवन से रक्त चाप बढ़ता है। खासकर खाने में ऊपर से नमक का सेवन बिल्कुल न करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए नाममात्र नमक खाने की सलाह दी है।

धूम्रपान से करें परहेज
शराब और सिगरेट के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके लिए धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें। साथ ही शराब के सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, धूम्रपान करने से दिल और फेफड़े को भी नुकसान पहुंचता है।

वजन कंट्रोल करें
आधुनिक समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा कई बीमारियों का घर है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है। जबकि सांस लेने में भी तकलीफ होती है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि अगर किसी पुरूष की कमर 40 इंच से अधिक है, तो उस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। इसके लिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!