नीट और जेईई मेंस को नहीं किया जाएगा रद

नई दिल्ली।

12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद होने के बाद सरकार के सामने अब नीट (नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) और जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम) मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद करने का दबाव बढ़ने लगा है। हालांकि इन सब के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने साफ संकेत दिया है कि नीट और जेईई मेंस की परीक्षाएं रद नहीं होंगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति में और सुधार होने के बाद इन्हें तुरंत कराया जाएगा। नेशनल टे¨स्टग एजेंसी (एनटीए) ने इस बीच अगले हफ्ते तक नीट और जेईई मेंस से जुड़ी परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने के भी संकेत दिए हैं।

शिक्षा मंत्रालय और एनटीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नीट और जेईई मेंस के संबंध में पीएमओ से भी हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में इन परीक्षाओं को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। मंत्रालय का मानना है कि देश के ज्यादातर राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई हैं। छात्रों को आंतरिक आकलन के आधार पर अंक दिए जा रहे हैं। ऐसे में इन प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में बगैर प्रवेश परीक्षा के छात्रों का चयन ठीक नहीं होगा। इससे कई तरह के नए सवाल भी पैदा होंगे। वैसे भी दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों की संक्रमण स्थिति में जिस तेजी से सुधार हो रहा है और लाकडाउन हटाया जा रहा है, उससे मंत्रालय उत्साहित है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी तेज

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा को भी इसी साल से ही कराने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसकी सिफारिश की गई थी। इसके बाद मंत्रालय ने भी इस सिफारिश को नए शैक्षणिक सत्र से लागू करने का एलान किया था। हालांकि कोरोना की नई लहर के आने के बाद इसकी तैयारियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन अब उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इससे दो उद्देश्य पूरे होते दिख रहे हैं। पहला राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक बड़ी सिफारिश को तय समय से लागू करने का लक्ष्य पूरा होगा, दूसरा प्रतिभाशाली छात्रों को दाखिले में पूरी तरह से न्याय भी मिल सकेगा। साथ ही दाखिले को लेकर होने वाला भटकाव भी खत्म होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!