AIIMS में सोमवार से शुरु होगा बच्चों पर कोरोना टीके कोवैक्सीन का ट्रायल

देश-विदेश के कई वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। मुश्किल ये है कि अब तक बच्चों के लिए वैक्सीन बनाने की बात तो दूर उन पर इसका ट्रायल भी शुरु नहीं हुआ है। लेकिन हाल ही में ब्रिटेन ने 12 साल से अदिक उम्र के बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। भारत सरकार ने भी हाल ही में भारतीय टीके कोवैक्सीन को बच्चों पर ट्रायल की अनुमति दी है। इसी के तहत भारत बॉयोटेक और ICMR द्वारा कोवैक्सिन का बच्चों पर ट्रॉयल सोमवार से नई दिल्ली एम्स में शुरू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए 18 बच्चों को सोमवार को दिल्ली एम्स में बुलाया गया है।

कुछ दिन पहले ही ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बच्चों पर कोवैक्सिन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल करने की मंजूरी दी थी। उसके बाद पटना एम्स ने पिछले हफ्ते 12 से 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल पिछले हफ्ते ही शुरु किया था। दिल्ली को भी ट्रायल की एक साइट के रूप में चुना गया है. दिल्ली के अलावा पटना एम्स और नागपुर के मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बच्चों पर कोवैक्सिन का ट्रायल हो रहा है। पहले 12 से 18 साल के बच्चों पर इसका ट्रायल होगा, उसके बाद 6-12 साल के बच्चों पर और आखिर में 2-6 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।

देशभर में बच्चों पर होने वाले इस ट्रायल में कुल 525 बच्चों को शामिल किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कोवैक्सिन की दोनों खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि बच्चों पर कोरोना वैक्सीन कितनी असरदार है और इसके कोई दुष्प्रभाव तो नहीं हैं। अगर इसमें कामयाबी मिली, तो देश में कोरोना पर काबू पाने का मिशन सफल होने की उम्मीद की जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!