छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस की दवाओं टोटा, एम्स में रोजाना 500 वायल दवा की जरूरत, मिल रही 250

रायपुर।

राज्य में एक तरफ जहां लगातार ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं इसके इंजेक्शन और दवाओं की समस्या लगातार गंभीर होते जा रही है। ऐसे में मरीजों के लिए दवाओं का संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक 259 ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। वहीं 110 लोगों के अब तक आपरेशन हुए हैं। 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए और अब तक 13 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हुई है। प्रदेश में मिले सर्वाधिक मरीज एम्स में भर्ती किए गए हैं।
ऐसे में बड़े पैमाने पर यहां ब्लैक फंगस की दवा को जरूरत पड़ रही। लेकिन 50 फीसद ही आपूर्ति हो पा रही है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक हर दिन 500 वायल दवाओं की जरूरत है। लेकिन केंद्र और राज्य के सहयोग से औसत 250 वायल तक उपलब्ध हो पा रहे हैं।

इधर आंबेडकर अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में भी दवाओं की किल्लत सामने आ रही है। ब्लैक फंगस की दवा का कट्रोल प्रशासन के पास है। औषधि विभाग जरूरत जितनी दवाएं आ रही। जरूरत के हिसाब से अस्पतालों में वितरण कर रहा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दवाओ को लेकर समय रहते पहल नहीं किया गया, मरीज अधिक बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।
अस्पतालों में सर्जन की कमी, वेटिंग की वजह से मरीजों हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि ब्लैक फंगस बेहद तेजी से फैलता है। नाक में प्रवेश करने के तीन दिन के भीतर ही यह मस्तिष्क में पहुंच जाता है। एम्स, आंबेडकर अस्पताल जैसे अन्य जगहों पर सर्जन की समस्या आ रही है। इसके चलते आपरेशन में मरीजों को वेटिंग में रखना पड़ रहा है। चूंकि ब्लैक फंगस इंफेक्शन बड़ी तेजी से फैलता है।

जल्द आपरेशन नहीं किया जाता तो मरीजों की हालत खराब हो जाती है। समस्या को देखते हुए हमने 10 से 12 ईएनटी सर्जन का एक ग्रुप बनाया है। जो सरकारी अस्प्तालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी और इलाज के लिए निश्शुल्क सेवा देने के लिए तैयार है। ताकि इस बढ़ते संकट को रोका जा सके। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। सरकार के निर्देश के अनुसार सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!