माफिया अशरफ के करीबियाें की संपत्ति होगी सीज

प्रयागराज ।

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थमा तो एक बार फिर माफिया और अपराधी पुलिस की नजर टेढ़ी होने लगी है। प्रयागराज पुलिस ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई फिर तेज कर दी है। धूमनगंज पुलिस ने पूर्व विधायक अतीक अहमद के छोटे भाई माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पांच बीघा एक बिस्वा जमीन कुर्क कर दी। इसकी करीब 25 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसके बाद अब माफिया व पूर्व विधायक के अन्य करीबियों की अचल संपत्ति को सीज करने की तैयारी की जा रही है।

प्रयागराज का माफिया अशरफ बरेली जेल में बंद है
खुल्दाबाद में चकिया मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक अशरफ इस वक्त बरेली जेल में बंद है। उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी कसारी-मसारी स्थित 12 आवासीय भूखंडों को चिह्नित कर कुर्की के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश मिलने के बाद इसे सीज करने की कार्रवाई कोरोना के चलते रुक गई थी। यह कार्रवाई शुरू की गई।

लोगों को आगाह किया गया

जमीन कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए वहां बोर्ड लगवाया गया। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को जमीन के कुर्क होने की जानकारी देते हुए आगाह किया गया कि कोई भी इसे न खरीदेगा और न ही छेड़छाड़ करेगा।

एसपी सिटी ने यह कहा

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अशरफ ने अवैध तरीके से करीब 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अर्जित की थी। इससे पहले अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक की अचल संपत्ति को कुर्क किए जाने के साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!