जूडा के समर्थन में उतरे सीनियर रेजीडेंट .. स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाई

ग्वालियर| जूडा की शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। अब  जूडा के समर्थन में  सीनियर रेजीडेंट भी उतर आए हैं। जिस कारण जयारोग्य अस्पताल में  में मरीज बेहाल हो रहे हैं। वहीं  हाईकोर्ट के आदेश के बाद लगातार शासन व जिला प्रशासन जूडा पर वापस लौटने का दबाव बना रही है।इससे जूनियर डॉक्टर काफी नाराज हैं। शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए हैं “मूंगफली में दाना नहीं, तुम हमारे मामा नहीं”।इसके अलावा 
सरकार को वह फूल वापस लौटाए हैं जो कोरोना की पहली लहर में उन्हें कोरोना वॉरियर्स घोषित करते समय हेलीकॉप्टर से बरसाए गए थे। साथ ही कोरोना वॉरियर्स के सार्टिफिकेट भी लौटाए हैं। इसके साथ-साथ थालियां बजाकर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया है। 
शनिवार को जूडा की अनिश्चित कालीन हड़ताल का पांचवा दिन था । शासन के दबाव के बाद लगा था कि जूडा कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन जूनियर डॉक्टर पांचवे दिन पहले से भी ज्यादा आक्रामक नजर आए हैं। बीती रात से ही सीनियर रेजीडेंट भी उनके समर्थन में उतर आए। इसका व्यापक असर जयारोग्य अस्पताल  में स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिला है। मरीज परेशान होते नजर आए। इसके साथ ही शनिवार को जूडा ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
जूडा के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि शासन कोर्ट का आदेश दिखाकर हमें डराना चाह रही है। पर वह खुद समझे कि शासन हमारे साथ धोखाधड़ी कर रहा है। आपने ही वादा किया था कि 6 सूत्रीय मांगों को माना जाएगा। पर अब क्यों मुकर रहे हैं। डॉक्टरों की 6 में से एक मांग स्टायफंड में 24 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने और हर साल मिलने वाला 6 प्रतिशत इंक्रीमेंट है। 2018 में यह देने की घोषणा की थी। तभी से अभीतक देने की डॉक्टर मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!