जेपी नड्डा ने बुलाई महासचिवों की 2 दिवसीय बैठक, 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली । अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय बैठक बुलाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज रविवार को सभी राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक हो रही है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहली बैठक हो रही है जिसमें सभी नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और संयुक्त महासचिव पहुंचे हैं।इस बैठक में चुनावी राज्यों की रणनीति के अलावा कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात और इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘‘सेवा ही संगठन’’ अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। बता दें कि पार्टी की ओर से यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है, जब कोरोना की दूसरी लहर के प्रबंधन को लेकर मोदी सरकार आलोचनाओं से घिरी हुई है। वहीं विपक्षी दल सरकार की घेराबंदी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। आए दिन कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!