पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं निया शर्मा

मुंबई |

‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे। नाबालिग से रेप के मामले में मुंबई की वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस खबर के बाद से ही सुबह से#PearlVPuri ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। एक्टर के स्टार्स दोस्‍त उनके समर्थन में पोस्‍ट कर रहे हैं और इस खबर को गलत बता रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्‍टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्‍योति, अली गोनी जैसे तमाम सेलेब्रिटीज पर्ल के बचाव में उतरे थे।

ये सभी पर्ल वी पुरी को एक अच्छा इंसान बता रही हैं। इनका कहना है कि पर्ल वी पुरी औरतों की बहुत इज्जत करता है। वो ऐसी घटिया हरकत कर ही नहीं सकता। वहीं अब एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

निया शर्मा ने लिखा-‘लड़कियों और महिलाओं आप सभी से गुजारिश है कि किसी पर बिना सोचे समझे रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगाएं। इससे किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है। पर्ल वी पुरी मैं तुम्हें सपोर्ट करती हूं। रेप होना मजाक नहीं है। इसकी खिल्ली उड़ाना बंद करो। इस तरह की फेक खबरों को लोग पढ़ रहे हैं और जो सच में इसके शिकार हो वो मर रहे हैं।’

एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार वालों ने पर्ल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि यह एक पुराना केस है जिसमें नाबालिग लड़की का कहना है कि टीवी सीरियल्‍स में करियर बनाने के लिए पर्ल ने उससे सेक्‍शुअल फेवर्स मांगे।

काम की बात करें तो ‘नागिन 3’ के अलावा पर्ल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्‍यार’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!