पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, नाबालिग से रेप के मामले में हुई 14 दिनों की जेल

टीवी शो ‘नागिन-3’ फेम एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। रेप केस में पर्ल को 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में एक्टर को उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों का साथ मिल रहा है। उनका मानना है कि पर्ल निर्दोष हैं और उन्हें जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि पर्ल वी पुरी को इस मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्हें कोई बेल नहीं मिली है। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हाल ही में उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर ब्लैक कपड़े से चेहरे छुपाए हुए पुलिस के साथ देखा गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें, पर्ल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि पीड़िता ने पर्ल के अलावा 5 अन्यों पर भी रेप का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़‍िता ने कहा था कि पहले उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। महिला और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर व अन्य लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!