विश्व पर्यावरण दिवस: राज्य मंत्री परमार ने किया त्रिवेणी का रोपण

भोपाल : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित शासकीय आवास में (बरगद,नीम, पीपल) त्रिवेणी का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। परमार ने कहा कि पर्यावरण मानव के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

परमार ने बताया कि कि नीम, पीपल और बरगद इन तीनों को समान गुणी होने के कारण त्रिवेणी कहा जाता है। नीम, पीपल और बड़ पर्यावरण को सबसे अधिक शुद्ध बनाते हैं।

परमार ने कहा कि सर्व रोग निवारिणी कही जाने वाली यह त्रिवेणी बड़ी होकर वटवृक्ष का रूप धारण करती है तो यह मानव के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं मानी जाती। इसके फल, बीच, तेल, पत्ते और जड़ तक में बीमारियों से लड़ने के गुण हैं। इससे न केवल फल, छाया और लकड़ी मिलती है बल्कि इनसे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों से अनेक रोगों जैसे डायबिटीज, मानसिक तनाव, त्वचा रोग, पथरी, बुखार, पायरिया के इलाज से साथ यह एक जहरनाशक के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में त्रिवेणी अवश्य लगानी चाहिए।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!