उच्चतम न्यायालय ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानत देने से आसाराम को किया इनकार

उच्चतम न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उत्तराखंड में हरिद्वार के निकट एक आयुर्वेदिक केंद्र में उपचार कराने की इजाजत के लिये याचिका पर शुक्रवार को राजस्थान सरकार से जवाब मांगा। हालांकि शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी भी की कि वह इसके लिए आसाराम की सजा दो महीने निलंबित कर अंतरिम जमानत देने के पक्ष में नहीं है।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई सुनवाई
न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी करें (राजस्थान सरकार को)’’। इसके साथ ही पीठ ने इस मामले को मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया। शीर्ष अदालत राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आसाराम की याचिका की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई कर रही थी।

उम्र कैद की सजा काट रहे हैं आसाराम
उच्च न्यायालय ने आसाराम को उनकी पंसद के चिकित्सा केंद्र में उपचार कराने के लिए सजा निलंबन की याचिका खारिज कर दी थी। उल्लेखनीय है कि आसाराम को यौन उत्पीड़न के मामलों में उम्र कैद की सजा समेत विविध अवधि के कारावास की कई सजा मिली है। याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, ‘‘हम चिकित्सा के विशेषज्ञ नहीं हैं।’’पीठ ने कहा कि वह सजा निलंबन पर विचार नहीं करेगी बल्कि आसाराम को उत्तराखंड के एक केंद्र में उपचार कराने की इजाजत देने के बाबत राज्य का रूख जानना चाहेगी।

आयुर्वेदिक केंद्र में उपचार की इजाजत वाली याचिका पर हुई सुनवाई
न्यायालय ने कहा कि हम सरकार से कहेंगे कि वह उन्हें वहां (केंद्र में) भर्ती कराए। आसाराम के वकील ने बताया कि वह उत्तराखंड में हरिद्वार तथा ऋषिकेष के बीच स्थित प्रकाश दीप इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में उपचार कराना चाहते हैं। जोधपुर की एक अदालत ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक किशोरी से बलात्त्कार का दोषी पाया था और उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने आसाराम के सहयोगी शरद और शिल्पी को भी इसी मामले में उनकी भूमिका के लिये 20-20 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

2013 में हुई थी आसाराम की गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की 16 वर्षीय यह किशोरी मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई करती थी। इस किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा था कि आसाराम ने जोधपुर के निकट मनई इलाके में स्थित अपने आश्रम में उसे बुलाया था जहां उन्होंने 15 अगस्त, 2013 की रात में उसके साथ बलात्कार किया। अदालत ने 2002 के बलात्कार के एक अन्य मामले में भी आसाराम को 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी। आसाराम पर गुजरात के सूरत मे भी बलात्कार का एक मामला चल रहा है। आसाराम को एक सितंबर, 2013 को गिरफ्तार करके जोधपुर लाया गया था और इसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!