भारतीय नौसेना में शामिल होगी 6 सबमरीन, 50 हजार करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मिली मंजूरी

नई दिल्‍ली ।

देश की नौसेना अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने में लगातार कदम उठाती रहती है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक में केंद्र सरकार ने नौसेना के लिए 6 एडवांस सबमरीन के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। इस मामले में जल्द ही रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल जारी किया जाएगा। डिफेंस एक्‍वजीशन काउंसिल ने अपनी मंजूरी भी दे दी थी। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में 50 हजार करोड़ रुपए के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट को स्वेदेशी कंपनी मझगांव डॉक्स लिमिटेड और L&T को सौंपा गया है।

युद्धपोत संध्याक 40 साल के सेवा के बाद रिटायर

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय नौसेना का युद्धपोत संध्‍याक अपनी 40 साल की शानदार सेवा देने के बाद रिटायर हो रहा है। संध्याक की परिकल्पना पूर्व रियर एडमिरल एफएल फ्रेजर ने की थी और साल 1978 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस शानदार जहाज 26 फरवरी, 1981 को वाइस एडमिरल एमके रॉय द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। अपने पूरे कार्यकाल में इस जहाज ने कई चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम दिया।

दुनिया के सबसे शानदार जंगी बेड़ा

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना दुनिया के शानदार जंगी बेड़ा में से एक है और यह निरंतर खुद को और ज्यादा बेहतर बनाने में जुटी हुई है। नौसेना खुद को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस जहाज और सबमरीन निर्माण कर रही है, जिस तरह से भारत के पड़ोसी चीन और उसकी सहायता से पाकिस्‍तान अपनी सैन्‍य क्षमता में इजाफा कर रहा है उसको देखते हुए ये और भी जरूरी हो जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!