दसवीं-बारहवीं के ‎रिजल्ट के ‎लिए करना होगा दो महीने इंतजार

भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परिणाम के लिए विद्यार्थियों को करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। मंडल ने हाईस्कूल का परिणाम जून अंत तक देने की तैयारी की थी, पर स्कूलों से आंतरिक मूल्यांकन, अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड परीक्षा और यूनिट टेस्ट के आंकड़े नहीं आ रहे हैं। मंडल ने 10 जून तक सभी 17 हजार स्कूलों से आंकड़े मांगे थे, पर अभी तक सिर्फ 1600 स्कूलों ने आंकड़े भेजे हैं। जबकि परिणाम इसी आधार पर तैयार होना है। वहीं हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम की तैयारी तब शुरू होगी, जब उसका आधार तय करने के लिए गठित मंत्री समूह अपनी सिफारिश देगा। दोनों परीक्षाओं का परिणाम भले ही दो महीने बाद आए, पर सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई जुलाई से ही शुरू हो जाएगी। स्कूल विद्यार्थियों को प्रोन्नत मानकर अगली कक्षा की पढ़ाई कराई जाएगी। हालांकि पढ़ाई ऑनलाइन होगी या स्कूल में, यह भी मंत्री समूह ही तय करेगा। समूह की सिफारिश 10 जून तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि दोनों परीक्षाओं में 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। राज्य सरकार ने हाईस्कूल परीक्षा 15 मई को रद कर दी थी। तभी तय भी हो गया था कि परिणाम आंतरिक मूल्यांकन, अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड परीक्षा और यूनिट टेस्ट के आधार पर दिया जाएगा। मंडल ने इनके आंकड़ों की जानकारी भेजने के साथ ही स्कूल प्रबंधन को समझाने के लिए 40 संभावित सवालों के जवाब भी भेजे थे ताकि स्थानीय स्तर पर परिणाम तैयार करने में दिक्कत न हो। इसके बाद भी स्कूल परिणाम तैयार नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि मंडल को आंकड़े उपलब्ध कराने में भी देरी हो रही है।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!